महिलाओं के लिए किचन बहुत जल्दी नीरस बन जाती है जो घर के दूसरे हिस्सों से ज्यादा समय अपनी किचन में बिताती हैं। अब रसोई के लिए सही रंग और थीम का चुनाव करना बहुत ही आसान और जेब के अनुकूल है। इससे आपकी रसोई हमेशा नई और सुन्दर दिखेगी। थीम का चुनाव जो भी थीम आप अपनी रसोई के लिए चुनें, उसका आपके व्यक्तित्व और उपलब्ध क्षेत्र के बीच तालमेल होना बहुत जरूरी है। आपकी रसोई की थीम से ही आपके व्यक्तित्व का पता चल सकता है, इसलिये अपनी रसोई की थीम का चुनाव सोच-समझ कर करें। आपका किचन एक अच्छे तरीके से सजा होना चाहिए। हर समान अपनी सही जगह पर रखा होना चाहिए। आप कैबिनेट को पैंट करके, उसमें लगे आधुनिक हैंडल को हटा कर उसकी जगह पुरानी ग्लास नॉब लगाकर रसोई को पुराने जमाने जैसी बना सकते हैं। सजावटी टाइलों, गहरे रंगों और पर्दो की मदद से मैक्सिकन रूप दे सकते हैं। खाली दीवारों पर कुछ दिलचस्प चित्रों से आप बोरिंग से रोचक एवं सुन्दर किचन बना सकते हैं। ऐसा करने से आपकी रसोई पुराने जमाने के साथ-साथ आधुनिक जमाने का भी रूप ले लेगी। चमकाएं अपनी रसोई की दीवारों पर प्लेन न्यूट्रल और मैटलिक जैसे रंग करवाएं या मोनोक्रोमेटिक कलर स्कीम भी अपनाई जा सकती है, जो आपके कैबिनट, काउंटरटॉप से तालमेल खाए। आपकी रसोई और रंगीन दिखे उसके लिए रसोई में ऐसे पर्दे टांगें जो कि मल्टी कलर और पिंट्रेड हो और आसानी से धुल भी जाएं। फ्लावर वैसेज, जार, लाइट शेड्स, स्ट्रल और कटलरी स्टैंड जैसी एक्सेसरीज भी किचन को चमकाने में सहायक होती हैं।
अपनी किचन को बनाएं रचनात्मक